Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव के लिए आज (27 फरवरी 2024) उत्तर प्रदेश, हिमाचल और कर्नाटक की कुल 15 सीटों के लिए मतदान होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश में 10, कर्नाटक में 4 और हिमाचल प्रदेश में एक सीट शामिल है। यूपी और कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग का डर राजनीतिक पार्टियों को सता रह है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत करीब तय मानी जा रही है। दरअसल, 15 राज्यों में राज्यसभा की कुल 56 सीटें खाली हैं। इनमें 12 राज्यों में जितनी सीटें खाली हुई थी। उतनी सीटों पर निर्विरोध चुन लिए गए थे। इसमें कुल 41 उम्मीदवार निर्विरोध रूप से चुने गए हैं।