मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) करीब एक महीने का सफर पूरा कर चुकी है। शुक्रवार को ये यात्रा अब चंदौली के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगी। भाई का स्वागत करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) भी मौजूद रहेंगी, जो पहली बार इस यात्रा में शामिल हो रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यात्रा को लेकर बड़ी खबर यह है कि राहुल गांधी की यात्रा अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी होकर गुजरेगी। यात्रा मुरादाबाद, संभल होते हुए बुलंदशहर, अलीगढ़ से निकलेगी। पहले यात्रा के पड़ाव में पश्चिम यूपी नहीं था।