Himachal Pradesh Political Crisis: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ उनके मंत्री और पूर्व CM वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने भी अब मोर्चा खोल दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को सीएम पर बड़ा आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों द्वारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के बाद हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से राजनीतिक असमंजस की स्थिति बनी हुई है।