Get App

Himachal Crisis: सुक्खू सरकार पर मंडराने लगा खतरा! BJP विधायक दल ने की राज्यपाल से मुलाकात, हुड्डा-शिवकुमार पर्यवेक्षक नियुक्त

Himachal Pradesh Political Crisis: कांग्रेस के 6 विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद मंगलवार को शिमला से हरियाणा रवाना हो गए। ऐसा माना जाता है कि वे बीजेपी के संपर्क में हैं। इससे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर संकट गहराने का संकेत मिलता है

Akhileshअपडेटेड Feb 28, 2024 पर 10:27 AM
Himachal Crisis: सुक्खू सरकार पर मंडराने लगा खतरा! BJP विधायक दल ने की राज्यपाल से मुलाकात, हुड्डा-शिवकुमार पर्यवेक्षक नियुक्त
Himachal Pradesh Political Crisis: पंचकुला के एक होटल में रुके हिमाचल कांग्रेस के 6 विधायक अब शिमला चले गए हैं

Himachal Pradesh Political Crisis: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों द्वारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के बाद हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से राजनीतिक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों ने बताया कि कुछ विधायकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का नाम आगे किया है। एक सूत्र ने बताया कि एक दर्जन से ज्यादा विधायक सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से नाराज हैं। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान के सामने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। सूत्रों ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को बदलने की मांग की है।

BJP नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट जीतने के एक दिन बाद बुधवार को जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल के सदस्यों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की। यह बैठक बीजेपी द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की अटकलों के बीच हो रही है। बीजेपी ने दवा किया कि कांग्रेस सरकार सदन में बहुमत खो चुकी है।

ठाकुर ने राज्यपाल से मिलने से पहले पत्रकारों से कहा कि हम राज्यपाल को स्थिति से अवगत कराने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बीजेपी सदस्य अपना विरोध दर्ज कराने के लिए स्पीकर के कक्ष की ओर जा रहे थे तो मार्शल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें