Get App

Himachal Pradesh Elections 2022: हिमाचल में PM मोदी ने वोटर्स को दिए ये 4 संदेश, कांग्रेस को बताया विकास का दुश्मन

Himachal Pradesh Elections 2022: नरेंद्र मोदी ने कांगड़ा जिले के चंबी में अपनी पहली रैली में कहा कि हिमाचल प्रदेश में ‘डबल इंजन’ वाली स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस को ‘अस्थिरता, भ्रष्टाचार और घोटालों’ के लिए जिम्मेदार ठहराया

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 09, 2022 पर 7:28 PM
Himachal Pradesh Elections 2022: हिमाचल में PM मोदी ने वोटर्स को दिए ये 4 संदेश, कांग्रेस को बताया विकास का दुश्मन
Himachal Pradesh Elections 2022: हिमाचल में PM मोदी ने वोटर्स को दिए ये 4 संदेश

Himachal Pradesh Elections 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की चुनावी लड़ाई को ‘विकास की दुश्मन’ कांग्रेस (Congress) और ‘विकास समर्थक’ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच बताया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी फिर से चुनी जाती है, तो लोगों को ‘दोहरा लाभ’ मिलेगा, क्योंकि वह उनके लिए और ज्यादा काम कर पाएंगे।

राज्य के विधानसभा चुनाव में चार में से अपनी आखिरी चुनावी रैली को हमीरपुर जिले के सुजानपुर में संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और उस पर राज्य के लोगों के साथ ‘विश्वासघात’ करने का आरोप भी लगाया।

मोदी ने दावा किया कि अगर कांग्रेस राज्य में सत्ता में आती है, तो वह उनकी सरकार को काम नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि अगर उनके लिए ‘‘अनुकूल’’लोग यहां सत्ता में आते हैं, तो वह हिमाचल के वास्ते बहुत कुछ कर सकते हैं और उन्हें राज्य के विकास को सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा सत्तारूढ़ पार्टी को सत्ता से बाहर कर देने की परिपाटी को तोड़ने के लिए कहा।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस स्वभाव से ही विकास की दुश्मन है। BJP ही हिमाचल को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। इसलिए BJP सरकार के लिए सत्ता में बने रहना जरूरी है... सीधा सा हिसाब है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें