Himachal Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) सिराज सीट से विधानसभा चुनाव जीत गए हैं। वे करीब 20,000 वोट से जीते हैं। विधानसभा चुनाव में जयराम ठाकुर की यह 6वीं जीत है। आपको बता दें कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। रुझानों में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 22 सीटों पर बढ़त है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को अब बढ़त मिल गई है। कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि, हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर चल रही है।