Get App

Himachal Political Crisis: सरकार तो बच गई, लेकिन CM सुक्खू की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा! मुख्यमंत्री से काफी नाराज हैं विधायक और मंत्री

Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह कांग्रेस विधायकों को राज्य विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उधर कांग्रेस नाराज विधायक विक्रमादित्य सिंह को मनाने में कामयाब तो रही, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुर्सी पर खतरा अब भी मंडरा रहा है

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 29, 2024 पर 1:48 PM
Himachal Political Crisis: सरकार तो बच गई, लेकिन CM सुक्खू की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा! मुख्यमंत्री से काफी नाराज हैं विधायक और मंत्री
Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश में फिलहाल तो कांग्रेस सरकार बच गई, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुर्सी खतरा अब भी मंडरा रहा है

Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश में फिलहाल तो कांग्रेस (Congress) सरकार बच गई, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) की कुर्सी खतरा अब भी मंडरा रहा है। साथ ही राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) करने वाले 6 कांग्रेस विधायकों को भी अयोग्य घोषित कर दिया गया। विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया ने इसका ऐलान किया। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि सुक्खू को मुख्यमंत्री पद से कब हटाया जाएगा, लेकिन ज्यादातर विधायक और मंत्री तो ऐसा ही चाहते हैं।

उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश गए कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में पार्टी हाई कमान के सामने राज्य सरकार के भीतर की स्थिति को रखने की कोशिश की है। इसमें बताया गया है कि CM सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के खिलाफ विधायकों और मंत्रियों में भारी असंतोष है। इसलिए नेतृत्व फैसला करे कि लोकसभा चुनाव से पहले या बाद में मुख्यमंत्री को कब बदला जाए।

हालांकि, उच्च सूत्रों का ये भी दावा है कि “पर्यवेक्षकों ने आलाकमान को अपनी भी राय दी है और कहा है कि लोकसभा चुनाव तक सुखविंदर सिंह सुक्खू ही सीएम बने रहें।” मगर अंतिम फैसला कांग्रेस नेतृत्व ही लेगा। इस सब से तो फिलहाल यही लगता है कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने की संभावना बेहद कम है।

कांग्रेस के 6 विधायक अयोग्य घोषित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें