Get App

राहुल गांधी सद्दाम हुसैन जैसे क्यों लगते हैं? भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता की लुक पर बोले असम के CM हिमंत बिस्व सरमा

Gujarat Elections 2022: हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सलाही दी कि बेहतर होता अगर वह अपना हुलिया सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू या महात्मा गांधी जैसा बनाते

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Nov 23, 2022 पर 6:01 PM
राहुल गांधी सद्दाम हुसैन जैसे क्यों लगते हैं? भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता की लुक पर बोले असम के CM हिमंत बिस्व सरमा
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की लुक पर बोले असम के CM हिमंत बिस्व सरमा

Gujarat Elections 2022: असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने दावा किया कि कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इराक (Iraq) के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन (Saddam Hussein) जैसे दिखते हैं। साथ ही उन्होंने राहुल को सलाही दी कि बेहतर होता अगर वह अपना हुलिया सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू या महात्मा गांधी जैसा बनाते।

मुख्यमंत्री हिमंता सरमा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कहा कि किसी को भी बोलने में भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। इन दिनों राहुल गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान बढ़ी हुई दाढ़ी में दिख रहे हैं।

CM सरमा ने मंगलवार को अहमदाबाद में एक जनसभा में कहा, "मैंने हाल में देखा कि उनका (राहुल का) हुलिया बदल गया है। मैंने कुछ दिन पहले एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि उनके नए लुक में कुछ गलत नहीं है। लेकिन अगर आपको लुक बदलना है, तो कम से कम इसे सरदार वल्लभभाई पटेल या जवाहरलाल नेहरू जैसा बनाइए। बेहतर होता कि उनका हुलिया गांधीजी जैसा दिखता, लेकिन आप अपना चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों बना रहे हैं?"

उन्होंने दावा किया कि यही वजह है कि कांग्रेस की संस्कृति भारतीय जनता से मेल नहीं खाती। सरमा ने कहा कि उनकी संस्कृति उन लोगों के करीब है, जिन्होंने कभी भारत को समझा नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें