Get App

Assembly Elections 2022: चुनाव आयोग ने हिमाचल के साथ ही क्यों नहीं किया गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान?

Assembly Elections 2022: CEC राजीव कुमार ने पिछले महीने गुजरात (Gujarat) का दौरा किया था। चुनाव कराने के लिए राज्य प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी की थी

Translated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Oct 14, 2022 पर 4:41 PM
Assembly Elections 2022: चुनाव आयोग ने हिमाचल के साथ ही क्यों नहीं किया गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान?
CEC राजीव कुमार ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों को किया ऐलान

Assembly Elections 2022: चुनाव आयोग (EC) ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Assembly elections 2022) की तारीखों की घोषणा कर दी है, लेकिन उम्मीदों के उलट गुजरात चुनाव (Gujarat Assembly Elections) के शेड्यूल की घोषणा अभी नहीं की गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। 8 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पत्रकारों के यह पूछे जाने पर कि चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा क्यों नहीं की, CEC राजीव कुमार ने कहा कि यह 2017 में तय कॉन्फ्रेंस के अनुसार ही किया गया है। तब भी दोनों राज्यों के चुनावों की अलग-अलग घोषणा की गई थी।

2017 में, हिमाचल प्रदेश के चुनाव 13 अक्टूबर को घोषित किए गए थे। जबकि गुजरात चुनाव 25 अक्टूबर को घोषित किए गए थे। हालांकि, दोनों राज्यों के नतीजे 18 दिसंबर, 2017 को घोषित किए गए थे।

हिमाचल प्रदेश में मौसम को एक अहम कारण बताते हुए कि राज्यों में चुनावों की घोषणा सबसे पहले की गई है। चुनाव आयोग ने कहा कि एक राज्य में चुनाव दूसरे में चुनावों को प्रभावित नहीं करेंगे, क्योंकि विधानसभाओं का कार्यकाल खत्म होने के बीच में "40 दिनों का अंतर है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें