Get App

Pankaj Udhas Death: गजल के 'बेताज बादशाह' पंकज उधास का निधन, देश भर में शोक की लहर

Pankaj Udhas Death: पंकज उधास ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में 'आहट' नाम से एक गज़ल एल्बम जारी करके की। धीरे-धीरे वह भारत में गजल संगीत का पर्याय बन गए। बॉलीवुड में गजल गायक ने संजय दत्त की फिल्म 'नाम' के लिए प्रतिष्ठित ट्रैक 'चिट्ठी आई है...' गाया था। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। यह गाना बहुत लोकप्रिय हुआ और इसने सभी को रुला दिया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 26, 2024 पर 5:09 PM
Pankaj Udhas Death: गजल के 'बेताज बादशाह' पंकज उधास का निधन, देश भर में शोक की लहर
Pankaj Udhas Death: मशहूर गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है

Pankaj Udhas Death: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। गजल सम्राट पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वह "चिट्ठी आई है" और "जिएं तो जिएं कैसे" जैसे गीतों और गजलों के लिए जाने जाते हैं। यह खबर सामने आते ही म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है।

पंकज जैसे गजल सिंगर का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया है। हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है। उनकी बेटी नायाब उधास ने एक बयान में बताया कि दिग्गज गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया।

उनकी टीम ने पुष्टि की कि 26 फरवरी की सुबह उनका निधन हो गया। उनकी टीम ने बताया, ''पंकज सर लंबी बीमारी से पीड़ित थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। आज सुबह करीब 11 बजे उनका निधन हो गया। मैं ब्रीच कैंडी अस्पताल में हूं।''

ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें