Get App

CBSE Admit Card 2024: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी, cbse.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Board Exams 2024 Admit Card Released: जहां 10वीं के एग्जाम 13 मार्च 2024 तक चलेंगे। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल 2024 के दिन खत्म होंगी। एडमिट कार्ड सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2024 पर 9:54 PM
CBSE Admit Card 2024: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी, cbse.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड
CBSE Admit Card 2024: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं

CBSE Board Exams 2024 Admit Card Released: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं।

सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू होंगी और 13 मार्च, 2024 को समाप्त होंगी। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू होंगी और 2 अप्रैल, 2024 को समाप्त होंगी। एडमिट कार्ड में रोल नंबर, एग्जाम सेंटर के नाम और रिपोर्टिंग समय जैसे अन्य डिटेल्स शामिल हैं।

परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होंगी। स्कूल प्रमुख अपने छात्रों के एडमिट कार्ड सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम से पहले छात्र अपने एडमिट कार्ड पर अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम, छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, एग्जाम सेंटर का नाम, कैटेगरी, एडमिट कार्ड आईडी और विषय की जांच कर सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें