Sugar Exports: भारत 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी पेराई सत्र के दौरान शुगर एक्सपोर्ट पर बैन लगा सकता है। सरकारी अधिकारियों ने गुरुवार 28 सितंबर को मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नवंबर के पहले सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद की जा सकती है। शुगर सीजन हर साल 1 अक्टूबर से शुरू होता है और अगले साल 30 सितंबर को समाप्त होता है। वित्त वर्ष 2022 में भारत ने रिकॉर्ड 11 मिलियन टन (MT) चीनी का एक्सपोर्ट किया था। हालांकि वित्त वर्ष 2023 में इसने देश में चीनी की कीमतों को नियंत्रित रखने और सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए एक्सपोर्ट की मात्रा को सीमित कर दिया था।