Get App

Current Account Deficit : मार्च तिमाही में भारत के चालू खाते के घाटे में आई कमी, GDP के 0.2 फीसदी पर आया

GDP के परसेंटेज के रूप में जनवरी-मार्च 2023 में चालू खाते का घाटा 0.2 फीसदी है जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2022 में यह 2 फीसदी और जनवरी-मार्च 2022 में 1.6 फीसदी थी। आरबीआई ने कहा कि 2022-23 में चालू खाते का घाटा GDP का 2 फीसदी है, जो कि 2021-22 में 1.2 फीसदी से अधिक है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 27, 2023 पर 5:53 PM
Current Account Deficit : मार्च तिमाही में भारत के चालू खाते के घाटे में आई कमी, GDP के 0.2 फीसदी पर आया
जनवरी-मार्च की अवधि में भारत का चालू खाते का घाटा (CAD) घटकर केवल 1.3 अरब डॉलर पर आ गया है।

Current Account Deficit : जनवरी-मार्च की अवधि में भारत का चालू खाते का घाटा (CAD) घटकर केवल 1.3 अरब डॉलर पर आ गया है। तेल की कीमतों में गिरावट और सर्विस सेक्टर में तेजी के चलते इसमें कमी आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा आज 27 जून को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इसके साथ ही, भारत ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 67 अरब डॉलर का चालू खाते का घाटा दर्ज किया है, जबकि 2021-22 में यह आंकड़ा 38.7 अरब डॉलर था। बता दें कि चालू खाते का घाटा मुख्य रूप से ग्लोबल ट्रेड के मोर्चे पर देश की स्थिति को बताता है।

मार्च तिमाही में GDP के 0.2 फीसदी पर आया CAD

GDP के परसेंटेज के रूप में जनवरी-मार्च 2023 में चालू खाते का घाटा 0.2 फीसदी है जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2022 में यह 2 फीसदी और जनवरी-मार्च 2022 में 1.6 फीसदी थी। आरबीआई ने कहा कि 2022-23 में चालू खाते का घाटा GDP का 2 फीसदी है, जो कि 2021-22 में 1.2 फीसदी से अधिक है।

व्यापार घाटे में आई कमी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें