Get App

GST कलेक्शन ने अक्टूबर में छुआ 1.52 लाख करोड़ का आंकड़ा, लगातार 8वें महीने 1.40 लाख करोड़ के पार रही वसूली

GST collection: प्रोटेक्टेड जीएसटी रेवेन्यू अवधि के 30 जून को समाप्त हो जाने के साथ ही। अब उन राज्यों को मुआवजा नहीं दिया जाएगा जिनका जीएसटी कलेक्शन पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 14 फीसदी ज्यादा नहीं है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 01, 2022 पर 2:12 PM
GST कलेक्शन ने अक्टूबर में छुआ 1.52 लाख करोड़ का आंकड़ा, लगातार 8वें महीने 1.40 लाख करोड़ के पार रही वसूली
क्टूबर 2022 का जीएसटी कलेक्शन अब तक का दूसरा सबसे बड़ा मंथली कलेक्शन है। इसके पहले अप्रैल 2022 में अब तक का सबसे बड़ा जीएसटी कलेक्शन देखने को मिला था

GST collection: अक्टूबर में कुल GST वसूली 1.52 लाख करोड़ रुपए रही है। GST लागू होने के बाद से दूसरी बार GST वसूली 1.50 लाख करोड़ रुपए के पार रही। वहीं, लगातार 8वें महीने GST वसूली 1.40 लाख करोड़ रुपए के पार रही है। ये देश की इकोनॉमी में आ रही रिकवरी का संकेत है। बता दें कि अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये था। अक्टूबर 2021 में जीएसटी कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपये और सितंबर 2022 में 1.42 लाख करोड़ रुपये था।

अक्टूबर में सेंट्रल जीएसटी 26,039 करोड़ रुपये रही है। जबकि स्टेट जीएसटी 33396 करोड़ रुपये पर रही है। इंटीग्रेटेड (एकीकृत) जीएसटी 81778 करोड़ रुपये और सेस (उपकर) 10505 करोड़ रुपये रहा है।

अब तक का दूसरा सबसे बड़ा मंथली कलेक्शन

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने अपने बयान में कहा है कि “अक्टूबर 2022 का जीएसटी कलेक्शन अब तक का दूसरा सबसे बड़ा मंथली कलेक्शन है। इसके पहले अप्रैल 2022 में अब तक का सबसे बड़ा जीएसटी कलेक्शन देखने को मिला था। यह दूसरी बार है जब कुल जीएसटी कलेक्शन 1.50 लाख करोड़ रुपए के स्तर के पार गया है”।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें