Get App

Digital Payments: डिजिटल पेमेंट में भारत ने मारी बाजी, साल 2022 में हुए 8.95 करोड़ ट्रांजेक्शन - MyGovIndia

Digital Payments: ऑनलाइन और डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत ने दुनिया के सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है। कई देशों का कुल मिलाकर आंकड़ा भी अकेले भारत के डेटा से पीछे है। इस साल की शुरुआत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत डिजिटल पेमेंट में नंबर एक पर है। देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव आ रहा है

Curated By: Jitendra Singhअपडेटेड Jun 11, 2023 पर 11:40 AM
Digital Payments: डिजिटल पेमेंट में भारत ने मारी बाजी, साल 2022 में हुए 8.95 करोड़ ट्रांजेक्शन - MyGovIndia
Digital Payments: सस्ता इंटरनेट उपलब्ध होने के बाद से भारत में जमकर डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है

Digital Payments: डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत ने पूरी दुनिया को पछाड़ दिया है। किसी भी देश के विकास में टेक्नोलॉजी का अहम योगदान होता है। भारत इसी टेक्नोलॉजी का उपयगोग करके तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिजिटलाइजेशन ने भारत को कई मामलों में कई बड़े देशों से आगे पहुंचा दिया है। MyGovIndia के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2022 में भारत में 8.95 करोड़ डिजिटल ट्रांजेक्शन (Digital Transactions) हुए हैं। अब भारत डिजिटल पेमेंट के मामले में टॉप पर है। MyGovIndia की तरफ से कहा गया कि भारत ने डिजिटल पेमेंट में पूरी दुनिया में अपना वर्चस्व कायम कर रखा है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2022 में दुनिया में कुल हो रहे डिजिटल पेमेंट्स में से 46 फीसदी रियल पेमेंट्स का हिस्सा सिर्फ भारत से आ रहा है। ये आंकड़ा दुनिया के 4 बड़े देशों के सम्मिलित आंकड़े से ज्यादा है।

कैशलेस इकोनॉमी की ओर बढ़ रहा है भारत

आकड़े जारी करने के बाद MyGovIndia ने कहा कि हम तेजी से कैशलेस इकोनॉमी की ओर बढ़ रहे हैं। डिजिटल पेमेंट में भारत ने कई मजबूत देशों को पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के मुताबिक भारत ने ब्राजील, चीन, थाईलैंड, साउथ कोरिया को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे नंबर में ब्राजील है। यहां साल 2022 में 2.92 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए। इसके बाद चीन का नंबर आता है। यहां 1,76 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए। चौथे पायदान पर थाईलैंड हैं। जहां 1.65 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए। इसके बाद पांचवे नंबर में दक्षिण कोरिया है। जहां 80 लाख ट्रांजेक्शन हुए। भारत में डिजिटल पेमेंट को सफल बनाने का सबसे बड़ा श्रेय UPI को जाता है। इसे साल 2016 में लॉन्च किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें