श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट (Sri Ram Janambhoomi Trust) के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज (Govind Dev Giri Maharaj) ने विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए मुस्लिम पक्ष से ज्ञानवापी (Gyanvapi Masjid) और मथुरा मस्जिद (Mathura Masjid) को छोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि मुद्दे (Krishna Janmbhoomi) सौहार्दपूर्ण ढंग से हल हो जाते हैं, तो हिंदू बाकी मंदिरों की ओर नहीं देखेंगे। उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे में कहा, "मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि इन तीन मंदिरों (अयोध्या, ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि) को सौंप देना चाहिए, क्योंकि ये आक्रांताओं की तरफ से हमारे ऊपर किए गए हमलों के सबसे बड़े निशान हैं। अगर वे (मुस्लिम पक्ष) इस दर्द को शांति से ठीक कर सकें, तो भाईचारा बढ़ाने में मदद मिलेगी।"