Pumpkin Seed: कद्दू हमारे देश में भारी मात्रा में उगाया जाता है। कद्दू को कुम्हड़ा, कोडू और कोहड़ आदि नाम से भी जाना जाता है। स्थानीय भाषा में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है। हम जिस कद्दू या Pumpkin की बात कर रहे हैं उसका लेटिन नाम Cucurbita pepo है। कद्दू के फल से क्या-क्या बनता है, ये तो हम सभी जानते हैं। पूरियों के साथ कद्दू की सब्जी का कोई तोड़ नहीं है। आज हम आपको इसके बीजों के बारे में बता रहे हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। कद्दू के बीजों में कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के होने के जोखिम को कम करते हैं।