Get App

Fatty Liver: ऐसे लक्षण दिखने पर फैटी लिवर का है संकेत, शुरू करें ये काम, फौरन मिलेगा आराम

Fatty Liver: फैटी लिवर एक गंभीर समस्या है। इसमें लिवर के कामकाज में रुकावट आने लगती है। इसके साथ ही शरीर के और कई दूसरे फंक्शन्स पर भी इसका असर पड़ता है। लिवर में खराबी आने पर हमारी बॉडी कई तरह के संकेत देती है जिसे पहचानना बेहद जरूरी है। फैटी लिवर बीमारी के दो ग्रेड हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Feb 22, 2024 पर 6:32 AM
Fatty Liver: ऐसे लक्षण दिखने पर फैटी लिवर का है संकेत, शुरू करें ये काम, फौरन मिलेगा आराम
Fatty Liver: ग्रेड 1 फैटी लीवर को माइल्ड हेपेटिक स्टीटोसिस के रूप में जाना जाता है। इसमें लिवर में कम फैट जमा होता है।

Fatty Liver: लिवर शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। यह पाचन क्रिया में मदद करता है। यह हमारे शरीर में बनने वाले टॉक्सिन को बाहर निकालने में भी मदद करता है। इसलिए लिवर का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल के कारण लिवर से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनमें सबसे कॉमन बीमारी है फैटी लिवर। इस बीमारी में लिवर में फैट जमने से सूजन आ जाती है। जिससे इसका कामकाज बुरी तरह प्रभावित होता है। जाहिर है लिवर के सही तरह काम नहीं करने से आपको कई गंभीर साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है।

फैटी लिवर डिजीज के दो ग्रेड हैं। ग्रेड 1 फैटी लिवर को माइल्ड हेपेटिक स्टीटोसिस के रूप में जाना जाता है। इसमें लिवर में कम फैट जमा होता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस स्टेज में इसके लक्षणों को समझकर और सही इलाज, हेल्दी डाइट आदि से बीमारी को बढ़ने और खत्म करने में मदद मिल सकती है।

फैटी लिवर के लक्षण

वैसे देखा जाए तो शुरुआत में कोई भी लक्षण नहीं दिखते हैं, लेकिन धीरे-धीरे कुछ परेशानियों के जरिये इसकी पहचान की जा सकती है। इसके लक्षणओं में आमौतर पर उलटी जैसे महसूस होती है। इसमें भूख नहीं लगती है। भोजन अच्छी तरह से नहीं पच पाता है। अक्सर थकान महसूस होती रहती है। एकदम से कमजोरी महसूस होने लगती है। वजन घटने लगता है। वहीं पेट के ऊपरी भाग में सूजन आने लगती है। इनमें से कोई भी समस्या होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं। फैटी लिवर का सही समय पर इलाज नहीं होने से लिवर फेल होना, लिवर कैंसर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अपनी डाइट में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट आदि को शामिल करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें