Get App

रबी फसलों की बुआई पिछड़ी, एग्री में क्या करें

रबी फसलों की बुआई में कमी के बावजूद आज ज्यादातर एग्री कमोडिटीज में गिरावट देखने को मिल रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2019 पर 12:13 PM
रबी फसलों की बुआई पिछड़ी, एग्री में क्या करें

रबी फसलों की बुआई में कमी के बावजूद आज ज्यादातर एग्री कमोडिटीज में गिरावट देखने को मिल रही है। बुआई का समय खत्म होने को है लेकिन अभी तक रबी फसलों में रकबा पिछले साल से कम है। महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों में मॉनसून कमजोर रहने से रबी फसलों की बुआई पर असर पड़ा है, खासकर दलहन और मोटे अनाज। रबी फसलों की बुआई पिछले साल से 3.41 फीसदी कम है। 4 जनवरी तक रबी फसलों का रकबा 5.64 करोड़ हैक्टेयर ही रहा है। सूखे की वजह से दलहन, मोटे अनाजों की बुआई कम हुई है। रबी फसलों के रकबे में अब बढ़त के आसार कम हैं। महाराष्ट्र में चना के रकबे में खासी गिरावट हुई है। महाराष्ट्र, गुजरात में मोटे अनाजों का रकबा गिरा है। चना का रकबा पिछले साल से 11.3 लाख हैक्टेयर कम हुआ है। अभी तक चना की बुआई 93 लाख हैक्टेयर में हुई है। हालांकि गेहूं की बुआई पिछले साल से ज्यादा है। अभी तक गेहूं का रकबा 2.88 करोड़ हैक्टेयर है।

नान-एग्री की बात करें तो घरेलू बाजार में आज कच्चे तेल में कमजोरी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी ऊपरी स्तर से इस पर दबाव देखा जा रहा है। ब्रेंट 57 डॉलर के करीब है। नैचुरल गैस में आज खासा एक्शन है। एमसीएक्स पर इसके दाम 1.5 फीसदी बढ़े हैं। वहीं एमसीएक्स पर सोने में छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आई है लेकिन रुपये में कमजोरी से घरेलू कीमतों को थोड़ा सपोर्ट है। बेस मेटल्स की बात करें तो यहां मिलाजुल रुख देखने को मिल रहा है।

रेलिगेयर सिक्योरिटीज की निवेश सलाह

लेड एमसीएक्स: खरीदें - 135.80, स्टॉपलॉस - 134.5, लक्ष्य - 138

नैचुरल गैस एमसीएक्स: खरीदें - 207, स्टॉपलॉस - 204, लक्ष्य - 213

कच्चा तेल एमसीएक्स: बेचें - 3445, स्टॉपलॉस - 3490, लक्ष्य - 3350

कॉपर एमसीएक्स: खरीदें - 407, स्टॉपलॉस - 404, लक्ष्य - 412

सब समाचार

+ और भी पढ़ें