भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 28 सितंबर को शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 320 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 19,637 के स्तर पर पहुंच गया। आज की तेजी को मजबूत ग्लोबल संकेतों से सपोर्ट मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी दिखी। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। आईटी को छोड़कर बीएसई के बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में बं