हर उम्र में मेटाबॉलिज्म तेज कैसे रखें? जानिए असरदार आयुर्वेदिक तरीके
मेटाबॉलिज्म यानी शरीर की वह प्रक्रिया, जो हमारी हर बुनियादी जरूरत है जो पाचन, ऊर्जा, और इम्युनिटी को स्वस्थ बनाती है।
Image Credit: istock
आयुर्वेद के अनुसार, मेटाबॉलिज्म का सीधा सम्बन्ध ‘अग्नि’ यानी डाइजेस्टिव फायर से होता है। सही जीवनशैली, खानपान और छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप सेहत को मजबूत रख सकते हैं।
Image Credit: istock
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना पाचन को जगाता है और शरीर की सफाई में मदद करता है।
Image Credit: istock
अदरक, जीरा, काली मिर्च, दालचीनी जैसे मसाले खाने से अग्नि जलती है और पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण होता है।
Image Credit: istock
पेट में थोड़ी जगह छोड़कर खाएं। इससे हाजमा अच्छा रहता है और शरीर पर बोझ नहीं पड़ता।
Image Credit: istock
सुस्त बैठने के बजाए दिनभर थोडी-थोड़ी एक्टिविटी, जैसे योग, सैर या घर के काम करें। इससे चयापचय सुस्त नहीं होता।
Image Credit: istock
प्राकृतिक तरीके जैसे ध्यान, प्राणायाम और प्रकृति में समय बिताना तनाव को दूर रखते हैं। कम तनाव मतलब स्वस्थ मेटाबॉलिज्म।
Image Credit: istock
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Image Credit: istock
डायबिटिक पेशेंट रहे सतर्क, यदि दिख रहे हैं ये 8 लक्षण!