Image Credit: google

by shradha tulsyan | AUG  08,  2025

राखी बांधने का क्या है शुभ मुहूर्त और राहुकाल से कैसे करें बचाव ?

रक्षा बंधन 2025 इस साल 9 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है।

Image Credit: Instagram

सनातन परंपरा में हर मांगलिक कार्य के शुभ और अशुभ समय की गणना की जाती है ताकि पूरे उत्सव में भाग लेने वाले सभी लोग सकारात्मक ऊर्जा से लाभान्वित हों। राखी बांधने का सही समय यानी शुभ मुहूर्त जानना इस पर्व को और भी सार्थक बनाता है।

Image Credit: Instagram

इस बार रक्षाबंधन पर राहुकाल का समय भी है, जिसमें राखी बांधने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं इस पर्व पर राखी बांधने के लिए महत्वपूर्ण बातें।  

Image Credit: Instagram

राखी बांधने का मुख्य शुभ मुहूर्त सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा, जिसकी कुल अवधि 7 घंटे 37 मिनट है।  

Image Credit: Instagram

दोपहर 12:00 बजे से 12:53 मिनट तक का अभिजीत मुहूर्त राखी बांधने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।  

Image Credit: Instagram

सुबह 4:22 बजे से 5:04 बजे तक का ब्रह्म मुहूर्त भी राखी बांधने का अच्छा समय माना जाता है, जो आध्यात्मिक रूप से बेहद शुभ होता है।  

Image Credit: Instagram

9 अगस्त 2025 को सुबह 9:07 बजे से लेकर 10:47 बजे तक राहुकाल रहेगा, जो अशुभ समय माना जाता है। इस अवधि में राखी बांधने से बचना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार का अनिष्ट न हो।  

Image Credit: Instagram

इस बार रक्षाबंधन त्यौहार भद्रा काल से मुक्त है, इसलिए बहनें सुबह से दोपहर तक मनचाहे समय में राखी बांध सकती हैं।  

Image Credit: Instagram

राखी थाली में रोली, चंदन, अक्षत, दही, मिठाई और घी का दीपक सजाएं। पहले पूजा करें, फिर भाई को तिलक और राखी बांधें।  

Image Credit: Instagram

घर में ना लगाएं ये 10 पौधे, रोकते हैं तरक्की लाते है दुर्भाग्य!
Find out More