Get App

सिर्फ 30 साल में आपको करोड़पति बना देगा निवेश का 555 फॉर्मूला, जानिए कैसे

करोड़पति बनने की दो बुनियादी शर्तें हैं। पहला, आपको जल्द निवेश शुरू करना होगा। दूसरा आपको लंबे समय तक निवेश में अनुशासन बरतना होगा। निवेश का 555 फॉर्मूला में इन दोनों का बड़ा हाथ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2024 पर 6:07 PM
सिर्फ 30 साल में आपको करोड़पति बना देगा निवेश का 555 फॉर्मूला, जानिए कैसे
कम उम्र में निवेश शुरू करने पर रिटर्न के मामले में कंपाउंडिंग का ज्यादा फायदा मिलता है।

रिटायरमेंट प्लानिंग अब पहले जितनी मुश्किल नहीं है। आज कई ऐसे इनवेस्टेटमेंट इंस्ट्रूमेंट्स हैं, जिनमें निवेश करने पर रिटायरमेंट तक अच्छा फंड तैयार हो जाता है। इसके लिए दो चीजें सबसे अहम हैं। पहला, जितना जल्द इसकी शुरुआत की जाए उतना अच्छा है। दूसरा, आपको निवेश के मामले में अनुशासन बनाए रखना होगा। इस मामले में 555 रूल बहुत अहम है। यह बताता है कि अगर आप 25 साल की उम्र में हर महीने सिर्फ 5000 रुपये का निवेश करते हैं तो 30 साल के बाद यानी 55 साल की उम्र में आपके पास 2.64 करोड़ रुपये का फंड होगा। इसके लिए हमने 12 फीसदी सालाना कंपाउंडेड रिटर्न का अनुमान लगाया है। यह कैसे होगा, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैसे काम करता है 555 फॉर्मूला?

अगर आप यह पैसा म्यूचुअल फंड की सिप के जरिए निवेश करते हैं तो 30 साल बाद आपका फंड सिर्फ 1.76 करोड़ रुपये का होगा। 2.76 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने के लिए हमें सिप अमाउंट को हर साल 5 फीसदी बढ़ाना होगा। दरअसल, इस कैलकुलेशन में यह अनुमान लगाया गया है कि व्यक्ति की इनकम हर साल कुछ न कुछ बढ़ेगी। इसलिए हर साल सिप अमाउंट 5 फीसदी बढ़ाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें