Get App

जनवरी-जून में बिके 1.5 लाख से ज्यादा फ्लैट, मुंबई और बेंगलुरु में घरों की बिक्री कम हुई

रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म Knight Frank के मुताबिक, 2023 की पहली छमाही के दौरान रेजिडेंशियल सेक्टर में कुल 1,56,640 फ्लैट्स की बिक्री हुई। फ्लैट्स की बिक्री में सबसे ज्यादा ग्रोथ हैदराबाद में देखने को मिली। यहां बिक्री में 5 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, मुंबई और बेंगलुरु में बिक्री में क्रमशः 8 पर्सेंट और 2 पर्सेंट की गिरावट आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2023 पर 3:30 PM
जनवरी-जून में बिके 1.5 लाख से ज्यादा फ्लैट, मुंबई और बेंगलुरु में घरों की बिक्री कम हुई
हैदराबाद में घरों की कीमतों में सालाना 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई, जो बाकी सभी प्रॉपर्टी बाजारों के मुकाबले ज्यादा है।

साल 2023 की पहली छमाही (जनवरी से जून) के दौरान रेजिडेंशियल सेक्टर में कुल 1,56,640 फ्लैट्स की बिक्री हुई। फ्लैट्स की बिक्री में सबसे ज्यादा ग्रोथ हैदराबाद में देखने को मिली। यहां संबंधित अवधि में बिक्री में 5 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, मुंबई और बेंगलुरु में बिक्री में क्रमशः 8 पर्सेंट और 2 पर्सेंट की गिरावट हुई।

रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक ( Knight Frank) के मुताबिक, हैदराबाद में घरों की कीमतों में सालाना आधार पर 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई, जो बाकी सभी बाजारों के मुकाबले ज्यादा है। मौजूदा साल की पहली छमाही के दौरान कुल बिक्री में 1 करोड़ और उससे ऊपर के घरों की हिस्सेदारी में सालाना 25 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। इसकी वजह कीमतों और बड़े घर की मांग में बढ़ोतरी है।

नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल बिक्री में 50 लाख से 1 करोड़ वाले घरों की हिस्सेदारी, 50 लाख से कम वाले घरों से ज्यादा है। यह एक चौंकाने वाला घटनाक्रम है। इस अवधि के दौरान कुल बिक्री में मिड-सेगमेंट कैटगरी की हिस्सेदारी में 38 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 35 पर्सेंट था।

Housing Sales : अप्रैल-जून में घरों की बिक्री में 8% का उछाल, देश के 8 बड़े शहरों में बिके कुल 80250 घर

हालांकि, सस्ते घरों (अफोर्डेबल सेगमेंट) की बिक्री में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले गिरावट देखने को मिली। 2023 की पहली छमाही के दौरान कुल बिक्री में इस सेगमेंट की हिस्सेदारी 32 पर्सेंट रही, जबकि 2022 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 40 पर्सेंट था। रियल्टी का बाजार मुख्य तौर पर इन्हीं तीन सेगमेंट में बंटा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें