Get App

जल्द बिकने वाला है नोएडा का मशहूर GIP मॉल, प्रॉपर्टी ओनर ने मंगाई बोली

नोएडा का मशहूर GIP मॉल बिकने वाला है। कभी यह भारत का सबसे बड़ा मॉल हुआ करता था। ग्रेट इंडिया प्लेस (GIP) के मालिकाना हक वाली कंपनी एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड (ECL) ने मॉल को बेचने के लिए बोली मंगाई है। इसके लिए बिड 16 अगस्त, 2023 तक सौंपी जा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2023 पर 4:17 PM
जल्द बिकने वाला है नोएडा का मशहूर GIP मॉल, प्रॉपर्टी ओनर ने मंगाई बोली
ग्रेट इंडिया प्लेस एक कमर्शियल और एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट है, जो नोएडा में 147 एकड़ में फैला है।

नोएडा का मशहूर GIP मॉल बिकने वाला है। कभी यह भारत का सबसे बड़ा मॉल हुआ करता था। ग्रेट इंडिया प्लेस (GIP) के मालिकाना हक वाली कंपनी एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड (ECL) ने मॉल को बेचने के लिए बोली मंगाई है। इसके लिए बिड 16 अगस्त, 2023 तक सौंपी जा सकती है। इस डील में 147 एकड़ का पूरा एरिया शामिल होगा, जिसमें दो मॉल (GIP और गार्डन गैलेरिया), दो थीम पार्क (वर्ल्ड्स ऑफ वंडर वॉटर पार्क और वर्ल्ड्स ऑफ वंडर एम्यूजमेंट पार्क) और 'एक अराइवल विलेज' शामिल हैं। इसके अलावा, 17 लाख वर्गफुट की जगह भी है।

एंटरनेटमेंट सिटी लिमिटेड की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने 100 पर्सेंट स्टेक बेचने का फैसला किया है और इस सौदे के लिए अर्न्स्ट एंड यंग (E&Y) को सलाहकार नियुक्त किया गया है।' कंपनी के मुताबिक, ECL के शेयरहोल्डर्स ने इस सौदे के लिए इच्छुक निवेशकों से ऑफर/एक्सप्रेस ऑफ इंटरेस्ट मांगा है।

GIP मॉल के लिए बिड सबमिट करने की प्रोसेस

इच्छुक निवेशक/खरीदार ईमेल के जरिये 16 अगस्त, 2023 तक EoI (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) सबमिट कर सकते हैं। ईमेल disinvestment@eclindia.com पर भेजे जा सकते हैं। साथ ही, सीसी में arun.narasimhan@in.ey.com. को भी रखना होगा। EoI मिलने के बाद इस ट्रांजैक्शन की प्रोसेस के बारे में और जानकारी संभावित निवेशकों/खरीदारों को दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें