Get App

मुंबई में सस्ते घर खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए कितनी है शुरुआती कीमत

ये घर मुंबई के नजदीक थाणे, पालघर और रायगढ़ के सैटेलाइट टाउंस में स्थित हैं। इन घरों की कीमतें 9 से 49 लाख के बीच हैं। इनमें से 1,000 घर प्रधान मंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बेचे जा रहे हैं। इन घरों के लिए 16 अक्टूबर, 2023 तक अप्लिकेशंस दिए जा सकते हैं। लॉटरी के नतीजे 7 नवंबर को घोषित होंगे। MHADA की तरफ से पब्लिश्ड लिस्ट के मुताबिक, यह सस्ते घर मुंबई के नजदीक वासी, विरार, टिटवाला, थाणे, कल्याण, मुंब्रा आदि में होंगें

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 18, 2023 पर 1:37 PM
मुंबई में सस्ते घर खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए कितनी है शुरुआती कीमत
सस्ते घरों की इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके लिए https://housing.mhada.gov.in/ पर जाना होगा।

महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के कोंकण बोर्ड ने 5,311 सस्ते घरों की लॉटरी स्कीम का ऐलान किया है। ये घर मुंबई के नजदीक थाणे, पालघर और रायगढ़ के सैटेलाइट टाउंस में स्थित हैं। इन घरों की कीमतें 9 से 49 लाख के बीच हैं। इनमें से 1,000 घर प्रधान मंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बेचे जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) के तहत इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए फैमिली इनकम की सीमा तय की है। यह सीमा 3 से 6 लाख रुपये के बीच है। MHADA को उम्मीद है कि इस कैटेगरी में ज्यादा लोग अप्लिकेशंस दे सकते हैं।

कितनी हैं घरों की कीमतें?

MHADA के सीईओ और वाइस प्रेसिडेंट संजीव जायसवाल ने कहा कि इस स्कीम के लिए ग्राहक 16 अक्टूबर, 2023 तक अप्लिकेशंस दे सकते हैं। लॉटरी के नतीजे 7 नवंबर को घोषित होंगे। MHADA की तरफ से पब्लिश्ड लिस्ट के मुताबिक, यह सस्ते घर मुंबई के नजदीक वासी, विरार, टिटवाला, थाणे, कल्याण, मुंब्रा आदि में होंगें। इनका कारपेट एरिया 258-667 वर्फ फीट के बीच है। इसमें सबसे सस्ता अपार्टमेंट 9.89 लाख रुपये का है, जिसका एरिया 258 वर्ग फीट होगा। सबसे महंगा अपार्टमेंट 49.81 लाख रुपये का है, जिसका एरिया 667 वर्ग फीट है। यह विरार में है। इस स्कीम के तहत कई अपार्टमेंट्स पर अभी कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा है।

कैसे करना होगा आवेदन?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें