Property: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों अवैध रूप से घर तेजी से बनाए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए अब प्रदेश की सुक्खू सरकार इनके खिलाफ सख्त रवैया अपनाने जा रही है। राज्य में अब कोई भी अवैध भवन निर्माण कराते पकड़ा गया या जिसकी शिकायत मिली। उसकी बिजली-पानी समेत तमाम मूलभूत सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश और बाढ़ आने से कई लोगों के मकान ढह गए है। इसके बाद सरकार ने सख्त रूख अपनाया है। सरकार का कहना है कि नक्शा पास करवाकर ही घर बनवाना होगा। इसके लिए भवन निर्माण संबंधित इंजीनियर की रिपोर्ट अनिवार्य होगी।