Get App

Yashasvi Jaiswal Apartment: 22 वर्षीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने मुंबई में खरीदा घर, 5 करोड़ है अपार्टमेंट की कीमत

Yashasvi Jaiswal Apartment: क्रिकेट में तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीद लिया है। इस अपार्टमेंट की कीमत 5 करोड़ बताई जा रही है। रजिस्ट्री के मुताबिक उन्हें 48,000 प्रति sq Ft में ये अपार्टमेंट बेटा गया है, जानिए डिटेल्स-

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2024 पर 4:39 PM
Yashasvi Jaiswal Apartment: 22 वर्षीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने मुंबई में खरीदा घर, 5 करोड़ है अपार्टमेंट की कीमत
यशस्वी जायसवाल ने मुंबई में 5 करोड़ का एक अपार्टमेंट खरीदा है

Yashasvi Jaiswal Apartment: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal Records) लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। इसी बीच पर्सनल लाइफ में भी उन्होंने एक और अचीवमेंट हासिल की है। रियल एस्टेट डेटाबेस प्लेटफॉर्म Zapkey द्वारा प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल ने मुंबई में बांद्रा ईस्ट में Ten BKC प्रोजेक्ट में 5.38 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके अपार्टमेंट का आकार 1,110 वर्ग फुट है। ये अपार्टमेंट अभी अंडरकंस्ट्रक्शन है। इस फ्लैट की डील 7 जनवरी, 2024 को जायसवाल द्वारा रजिस्टर करवाई गई।

अपार्टमेंट की डील Adani के हाथ में

इस प्रोजेक्ट की बागडोर Adani Realty के हाथ में है हालांकि उन्होंने इस डील के बारे में बात करने से इनकार कर दिया है। इस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट की हिस्ट्री भी कुछ खास नहीं रही है। इस प्रोजेक्ट के ऑरिजनल प्रमोटर Radius Estates भी दिवालिया हो गए हैं। इसके बाद, Adani रियल्टी ने फिर इसे अपने कब्जे में ले लिया। ब्रोकरों का कहना है कि अपार्टमेंट इस साल तक पूरे हो जाएंगे जिसके बाद इन्हें हैंडओवर कर दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें