Get App

एक्टर रणवीर सिंह ने गोरेगांव में बेचे दो फ्लैट, जानिए कितने करोड़ का रहा सौदा

दोनों फ्लैट्स का क्षेत्रफल 1,324 वर्ग फुट है और इनमें कुल छह पार्किंग स्पेस हैं। हर फ्लैट के लिए स्टांप ड्यूटी 45.75 लाख रुपये थी। सिंह ने दोनों फ्लैट दिसंबर 2014 में 4.64 करोड़ रुपये में खरीदे थे। फ्लैट उसी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक व्यक्ति को बेचे गए। साल 2022 में खबर आई थी कि एक्टर ने बांद्रा वेस्ट में 119 करोड़ रुपये में एक क्वाड्रुप्लेक्स फ्लैट खरीदा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 11, 2023 पर 7:49 AM
एक्टर रणवीर सिंह ने गोरेगांव में बेचे दो फ्लैट, जानिए कितने करोड़ का रहा सौदा
दोनों फ्लैट मुंबई के गोरेगांव ईस्ट इलाके में ओबेरॉय रियल्टी के प्रोजेक्ट ओबेरॉय एक्सक्विसाइट में हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में 15.25 करोड़ रुपये में दो फ्लैट बेचे हैं। ऑनलाइन प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी IndexTap.com को प्राप्त डॉक्युमेंट्स के अनुसार, सिंह ने दोनों फ्लैट दिसंबर 2014 में 4.64 करोड़ रुपये में खरीदे थे। ये दोनों फ्लैट मुंबई के गोरेगांव ईस्ट इलाके में ओबेरॉय रियल्टी के प्रोजेक्ट ओबेरॉय एक्सक्विसाइट में हैं। यह बिल्डिंग वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर ओबेरॉय मॉल के करीब स्थित है। डॉक्युमेंट्स के अनुसार, दोनों फ्लैट्स का क्षेत्रफल 1,324 वर्ग फुट है और इनमें कुल छह पार्किंग स्पेस हैं। हर फ्लैट के लिए स्टांप ड्यूटी 45.75 लाख रुपये थी।

डॉक्युमेंट्स से पता चला कि सौदा 6 नवंबर को रजिस्टर किया गया था। फ्लैट उसी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक व्यक्ति को बेचे गए। गोरेगांव अपार्टमेंट के अलावा, सिंह के पास अन्य फ्लैट भी हैं। साल 2022 में खबर आई थी कि एक्टर ने बांद्रा वेस्ट में 119 करोड़ रुपये में एक क्वाड्रुप्लेक्स फ्लैट खरीदा है।

कहां खरीदा था

एक्टर रणवीर सिंह भवनानी और उनके पिता जगजीत ​सुंदर सिंह भवनानी, ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी में डायरेक्टर हैं। इस कंपनी ने बैंडस्टैंड, बांद्रा वेस्ट में सागर रेशम नामक बिल्डिंग में 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर एक-एक अपार्टमेंट खरीदा था। संपत्ति का समझौता मूल्य 118.94 करोड़ रुपये और स्टांप शुल्क 7.13 करोड़ रुपये था। संपत्ति का कारपेट एरिया 11,266 वर्ग फुट और छत का क्षेत्रफल 1,300 वर्ग फुट है। संपत्ति में 19 कार पार्किंग स्पेस हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें