महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मुंबई का अपना बंगला 'प्रतीक्षा' अपनी बेटी श्वेता नंदा (Shweta Nanda) को गिफ्ट के तौर पर दिया है। घरों की बिक्री से जुड़े प्लेटफॉर्म Zapkey ने यह जानकारी दी है। यह प्रॉपर्टी दो प्लॉट के तौर पर मौजूद है, जिनका साइज क्रमशः 890.47 वर्ग मीटर और 674 वर्ग मीटर है। प्रॉपर्टी मुंबई के जुहू इलाके में है। गिफ्ट की इस प्रक्रिया को 8 नवंबर को अंजाम दिया गया। गिफ्ट डीड के मुताबिक, इस सौदे के लिए 50.65 लाख की स्टैंप ड्यूटी का भुगतान किया गया।
