भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में एक अच्छा घर मिलना काफी मुश्किल है। मुंबई में दूसरे मेट्रो सिटी के मुकाबले किराया भी काफी महंगा है। मुंबई में रहने वाले ज्यादातर लोगों को ऐसी शिकायतें हैं कि उनके घर का किराया काफी ज्यादा है और घर की जगह काफी ज्यादा कम। अब मुंबई का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर खासा वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो को एक यूजर एक घर को दिखा रहा है।