भारत नही, दुनिया के इन 10 देशों में सबसे ज्यादा महंगा है पेट्रोल, 1 लीटर के लिए चुकाने पड़ते हैं 242 रुपये

भारत के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल का रेट 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है। ज्यादातर सभी लोगों को लगता है कि पेट्रोल के लिए हम ज्यादा कीमत चुकाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो हमसे ज्यादा पैसा पेट्रोल खरीदने के लिए चुकाते हैं

अपडेटेड Feb 24, 2024 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो हमसे ज्यादा पैसा पेट्रोल खरीदने के लिए चुकाते हैं।

भारत के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल का रेट 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है। ज्यादातर सभी लोगों को लगता है कि पेट्रोल के लिए हम ज्यादा कीमत चुकाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो हमसे ज्यादा पैसा पेट्रोल खरीदने के लिए चुकाते हैं। सभी देशों में टैक्स का स्ट्रक्चर अलग-अलग है। वह उसी के आधार पर पर पेट्रोल के लिए पैसे चुकाते हैं। दुनिया के इन 10 देशों में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है।

1. हांगकांग

दुनिया में सबसे ज्यादा पेट्रोल की कीमत 242.5 रुपये प्रति लीटर हांगकांग में है। यहां भारत में पेमेंट की जाने वाली कीमत से दोगुने से भी अधिक है।


2. आइसलैंड

आइसलैंड, उत्तरी अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों में एक द्वीप जो अपनी ठंड के लिए फेमस है। आइसलैंड में पेट्रोल की कीमतें फिलहाल 186.7 रुपये प्रति लीटर के आसपास हैं।

3. मध्य अफ्रीकी गणराज्य

चाड, सूडान, दक्षिण सूडान, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कांगो गणराज्य और कैमरून सहित छह पड़ोसी देशों से घिरे होने के कारण ये मध्य अफ्रीकी गणराज्य अस्थिरता और गृह युद्धों के इतिहास से जूझ रहा है। देश में पेट्रोल की कीमतें बेहद ऊंची हैं, जो 185.8 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं।

4. नॉर्वे

आर्कटिक क्षेत्र के पास स्थित उत्तरी यूरोपीय देश नॉर्वे को अपनी ठंडी जलवायु के कारण परिवहन में डेनमार्क जैसी ही चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस कारण पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं हैं। यहां पेट्रोल की कीमत 177.6 रुपये प्रति लीटर है।

5. डेनमार्क

स्कैंडिनेवियाई देशों के सबसे दक्षिणी हिस्से डेनमार्क में ठंडी जलवायु और घनी आबादी है। इन कारकों के कारण डेनमार्क में पेट्रोल की कीमतें अधिक हैं। यहां पेट्रोल की कीमत 170.8 रुपये प्रति लीटर है।

6. फिनलैंड

स्वीडन, नॉर्वे और रूस के साथ सीमा साझा करने वाले नॉर्डिक देश फिनलैंड में पेट्रोल की ऊंची कीमतों का इतिहास रहा है। फिलहाल फिनलैंड में कीमतें 169.5 रुपये प्रति लीटर है।

7. बारबाडोस

वेस्ट इंडीज के लेसर एंटिल्स में स्थित बारबाडोस कैरेबियाई एरिया में सबसे अधिक पेट्रोल की कीमतों के लिए जाना जाता है। यहां अभी 169.1 रुपये प्रति लीटर तक पेट्रोल पहुंच गया है।

8. नीदरलैंड

नीदरलैंड में पेट्रोल की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। यहां कीमतें 166.8 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं।

9. ग्रीस

ग्रीस में पेट्रोल की कीमतें 166.5 रुपये प्रति लीटर नोट की गई हैं।

10. स्वीडन

स्वीडन, स्कैंडिनेविया में स्थित एक नॉर्डिक देश, अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में हाई लिविंग कॉस्ट के लिए जाना जाता है। स्वीडन में भी पेट्रोल की कीमत 160.9 रुपये प्रति लीटर है।

हाउसवाइफ के नाम पर खरीदा घर माना जाएगा परिवार की संपत्ति, सिर्फ पत्नी का नहीं होगा हक – हाईकोर्ट

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 24, 2024 7:00 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।