Get App

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी MSSC में निवेश करना कितना फायदेमंद?

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए खास स्कीम का ऐलान किया था। माना जा रहा है कि यह स्कीम खासकर कम आय वर्ग की महिलाओं में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने में मददगार होगा। इसका इंटरेस्ट रेट दूसरी लघु बचत योजनाओं के मुकाबले ज्यादा है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 10, 2023 पर 4:57 PM
महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी MSSC में निवेश करना कितना फायदेमंद?
इस स्कीम में कोई महिला इनवेस्ट कर सकती है। निवेश के लिए उम्र की कोई शर्त नहीं रखी गई है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने यूनियन बजट 2023 (Union Budget) में महिलाओं के लिए एक खास स्कीम का ऐलान किया है। इसका नाम महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) है। सरकार का दावा है कि यह स्कीम महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाएगी। यह स्कीम दो साल के लिए होगी। इसका मतलब है कि यह स्कीम मार्च 2025 तक उपलब्ध होगी। इस स्कीम की खूब चर्चा हो रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले साल इलेक्शंस से पहले पेश पूर्ण आखिरी बजट में सरकार ने महिलाओं, सीनियर सिटीजंस और टैक्सपेयर्स के लिए कुछ बड़े ऐलान किए हैं। यह स्कीम क्या है, इसमें डिपॉजिट करने पर इंटरेस्ट रेट क्या होगा, क्या इस पर टैक्स बेनेफिट मिलेगा? महिलाएं इन सवालों के जवाब जानना चाहती हैं।

कौन कर सकता है इनवेस्ट?

इस स्कीम में कोई महिला इनवेस्ट कर सकती है। निवेश के लिए उम्र की कोई शर्त नहीं रखी गई है। इसका मतलब है कि लड़कियों के नाम से भी इस स्कीम में डिपॉजिट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : क्या इंटरेस्ट रेट बढ़ने का असर घरों की मांग पर पड़ेगा? जानिए क्या हैं एक्सपर्ट्स के जवाब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें