LIC: अगर आप इस समय निवेश करने की तैयारी में है। ऐसे निवेश करने का बेहतर मौका ढूढ़ रहे होंगे तो यह खबर आपके लिए बेहतर है। भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation -LIC) की जीवन आजाद पॉलिसी (Jeevan Azad Policy) में निवेश करके आप बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की जीवन आजाद पॉलिसी को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। लॉन्च के बाद 10-15 दिनों में LIC ने 50,000 जीवन आजाद पॉलिसी बेची है। इस पॉलिसी को जनवरी 2023 में लॉन्च किया गया है। आइये जानते हैं इस पॉलिसी की क्या है खासियत?