Get App

Gold Rate: ऑल टाइम हाई के बाद आज लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में आई गिरावट, चेक करें रेट

Gold Rate 6th December 2023: सोमवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद आज लगातार दूसरे दिन गोल्ड के रेट में गिरावट आई है। 10 ग्राम गोल्ड के रेट में 350 से 400 रुपये की गिरावट आई है। आज गोल्ड का भाव 63,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2023 पर 11:16 AM
Gold Rate: ऑल टाइम हाई के बाद आज लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में आई गिरावट, चेक करें रेट
Gold Rate: आज देश भर में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है।

Gold Rate 6th December 2023: सोमवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद आज लगातार दूसरे दिन गोल्ड के रेट में गिरावट आई है। 10 ग्राम गोल्ड के रेट में 350 से 400 रुपये की गिरावट आई है। आज गोल्ड का भाव 63,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत के इस शहर चेन्नई में सोने का भाव 63,440 रुपये पर है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में गोल्ड का रेट 62,8200 रुपये के प्राइस पर है। चांदी के दाम में भी आज गिरावट रही। 80,000 रुपये के भाव को पार करने के बाद आज चांदी का रेट 78200 रुपये पर है। अगर आप भी शादी के लिए गोल्ड या डायमंड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आज का सोने का भाव जान लें।

6 दिसंबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,820 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,450 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें