Gold Price Today: 10 जून को भारत में सोने की कीमतें कमजोर वैश्विक सर्राफा बाजार के बीच शनिवार को भारत में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना गिरावट के साथ 60,800 रुपये रहा। जबकि, कल भाव 60,830 रुपये पर बंद हुआ था। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 55,750 रुपये है। वहीं चांदी 74,500 रुपये प्रति किलो रही। कल चांदी की कीमत 74,500 रुपये पर थी। भारत में गोल्ड खरीदना शुभ और जरूरी माना जाता है। इसका महत्व निवेश, शादियों और त्योहारों के कारण अधिक है। सोने को भारत में एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।