Get App

Schemes for Women: महिलाओं के लिए मुनाफे वाली हैं ये सरकारी योजनाएं, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Schemes for Women: केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका फायदा हर कोई उठा सकता है। वहीं महिलाओं के लिए भी केंद्र सरकार की ओर से योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का मकसद है कि अधिक से अधिक महिला कारोबारियों की संख्या में भी इजाफा हो

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jan 11, 2024 पर 5:03 PM
Schemes for Women: महिलाओं के लिए मुनाफे वाली हैं ये सरकारी योजनाएं, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Schemes for Women: कारोबारियों की संख्या में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं बेहद कम हैं। ऐसे में सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें महिलाएं फायदा उठा सकती है। सरकार का मकसद है कि इन सरकारी योजनाओं से महिला कारोबारियों की संख्या में इजाफा हो सके। इन योजनाओं को महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे महिलाएं भी आत्मनिर्भर हो सकेंगी। इन सरकारी योजनाओं से महिला कारोबारियों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले 5 साल में महिला कारोबारियों की संख्या में और इजाफा होगा।

स्टैंड अप इंडिया स्कीम 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल, 2016 में स्टैंड अप इंडिया स्कीम (Stand Up India) की शुरुआत की थी। इस स्कीम के तहत बैंकों (Scheduled Commercial Banks) के जरिए एससी और एसटी महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाता है। इसमें 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक के लोन दिए जाते हैं। इसका फायदा लेने के लिए कंपनी में महिलाओं की हिस्सेदारी कम से कम 51 फीसदी होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें