PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 14वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किसानों का यह इंजतार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। कहा जा रहा है कि इस महीने के आखिरी में 14वीं किश्त ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि की 13 वीं किश्त 26 फरवरी 2023 को किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी। 14वीं किश्त आने के पहले अगर आपके कुछ काम अटके हों तो फौरन निपटा लें। वरना 14वीं किश्त से हाथ धोना पड़ सकता है।