PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसान गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह कर रहे हैं। इन किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार किसानों को खेती करने के लिए कर्ज भी लेना पड़ता है। वहीं अगर उपज ठीक ढंग से तैयार नहीं होती है। ऐसे में किसानों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। इसकी 14वीं किश्त जल्द ही जारी होने वाली है।