PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 14वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब उनके इंतजार की यह घड़ी खत्म हो गई। किसानों के अकाउंट में किस दिन पैसे ट्रांसफर होंगे। इस बारे में आधिकारिक घोषणा कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त 28 जुलाई को ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसका फायदा करोड़ों किसानों को मिलता है। राजस्थान के नागौर जिले में एक कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी 18,000 करोड़ रुपये DBT के जरिए ट्रांसफर करेंगे। सभी किसानों के अकाउंट में 2,000-2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में करीब 3 लाख किसान मौजूद रहेंगे।