Get App

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि पर आई बड़ी खबर, इस दिन किसानों को मिलेंगे 2000 रुपए

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसान 14वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार पीएम किसान योजना की 14वीं किश्त 15 जुलाई तक जारी कर सकती है। लेकिन कोई गलती हो गई तो 14वीं किश्त के 2,000 रुपये अटक सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 10, 2023 पर 1:17 PM
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि पर आई बड़ी खबर, इस दिन किसानों को मिलेंगे 2000 रुपए
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं

PM Kisan Yojana: देश के किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) भी शामिल है। इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक मदद की जाती है। अब तक 13 किश्तों में किसानों को फायदा मिल चुका है। देश के करोड़ों किसान 14वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब किसानों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 15 जुलाई तक 14वीं किश्त जारी की जा सकती है। हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। किसानों को ये पैसे किश्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। हर 4 महीने में एक किश्त जारी की जाती है। 13वीं किश्त का फायदा किसानों को फरवरी महीने में मिला था।

पीएम किसान योजना का फायदा इन लोगों को नहीं मिलता

अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करते हैं। तब ऐसी स्थिति में उसे भी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है। वहीं अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पद पर है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आर्किटेक्ट्स और वकील जैसे प्रोफेशनल्स को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। भले ही वो किसानी भी करते हों। इसके साथ ही 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन पाने वाले रिटायर्ट कर्मचारियों को भी इसका फायदा नहीं मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें