Business Idea: किसान अब पहले के मुकाबले काफी जागरूक हो गए हैं। खेती में नए-नए प्रयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अब वो पारंपरिक खेती के अलावा नकदी फसल पर भी खास तौर से ध्यान दे रहे हैं। जिससे कमाई के रास्ते खुल गए हैं। ऐसे ही अगर आप भी खेती के जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं तो आप रंगीन फूल गोभी की खेती कर सकते हैं। अभी तक आपने सफेद फूल गोभी ही देखी होगी। लेकिन रंगीन फूल गोभी की फसल में आप हरी, नीली, पीली, नारंगी कई तरह की फूल गोभी उगा सकते हैं। इन रंगीन गोभी की डिमांड भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है।