Budget Expectation 2022: आज 1 फरवरी 2022 सुबह 11 बजे वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। बजट से सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वह ऐसा हो जो कोविड-19 की तीसरी लहर के समय अर्थव्यवस्था को बूस्ट दे। क्या इस बार बजट में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाया जाएगा। क्या आज वित्तमंत्री फिटमेंट फैक्टर को हरी झंडी देंगी, ये हमें अब कुछ घंटों बाद पता चल जाएगा।