क्या प्रिंस हैरी बन जाएंगे अमेरिकी नागरिक? कैलिफोर्निया में बेहद पसंद आ रहा हर एक दिन

प्रिंस हैरी कुछ सप्ताह पहले अपने बीमार पिता किंग चार्ल्स थर्ड से मिलने लंदन गए थे। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार से प्यार करते हैं और कोई भी बीमारी परिवारों को एक साथ लाती है। प्रिंस हैरी ने 2020 में रॉयल टाइटल यानि शाही विरासत को छोड़ दिया था। प्रिंस हैरी और एक्ट्रेस मेगन मार्कल के दो बच्चे हैं। वे अभी कैलिफोर्निया में रह रहे हैं

अपडेटेड Feb 17, 2024 पर 5:54 PM
Story continues below Advertisement
हैरी अपनी पत्नी एक्ट्रेस मेगन मार्कल के साथ कैलिफोर्निया में रह रहे हैं।

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स थर्ड के छोटे बेटे प्रिंस हैरी (Prince Harry) ने अमेरिकी नागरिक बनने पर विचार किया है। प्रिंस हैरी ने 2020 में रॉयल टाइटल यानि शाही विरासत को छोड़ दिया था। हैरी अपनी पत्नी एक्ट्रेस मेगन मार्कल के साथ कैलिफोर्निया में रह रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें कैलिफोर्निया में बिताया हर एक दिन बहुत पसंद आ रहा है। गुड मॉर्निंग अमेरिका के साथ बातचीत में प्रिंस हैरी से संयुक्त राज्य अमेरिका में उनके जीवन के बारे में पूछा गया था। साथ ही यह भी कि क्या वह अमेरिकी नागरिक बनने के बारे में सोचेंगे।

इस पर प्रिंस हैरी ने जवाब दिया कि उन्होंने इस बारे में सोचा है। प्रिंस हैरी ने कहा, ‘यह विचार मेरे दिमाग में आया है लेकिन अभी यह उच्च प्राथमिकता नहीं है।’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल वह व्हिसलर में रहने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

बीमारी परिवार को ला सकती है साथ


प्रिंस हैरी कुछ सप्ताह पहले अपने बीमार पिता किंग चार्ल्स थर्ड (King Charles III) से मिलने लंदन गए थे। किंग चार्ल्स को कैंसर होने का पता चला है। अपने पिता किंग चार्ल्स के कैंसर के बारे में बात करते हुए प्रिंस हैरी ने कहा कि इससे शाही परिवार को एक साथ लाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार से प्यार करते हैं और कोई भी बीमारी परिवारों को एक साथ लाती है। हालांकि उन्होंने किंग चार्ल्स की हालत के बारे में डिटेल्स शेयर नहीं कीं।

BAFTAs 2024: भारत में भी देख पाएंगे BAFTA अवॉर्ड सेरेमनी, 13 नॉमिनेशंस के साथ Oppenheimer सबसे आगे

प्रिंस हैरी और मेगन के दो बच्चे हैं। अपने बच्चों के बारे में उन्होंने कहा कि बच्चे बहुत अच्छा कर रहे हैं। वे सभी बच्चों की तरह तेजी से बड़े हो रहे हैं। उनमें गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर है।

Moneycontrol News

Moneycontrol News

First Published: Feb 17, 2024 5:53 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।