Get App

FIFA 2022: फीफा वर्ल्ड कप जीत कर स्वदेश लौटी अर्जेंटीना की टीम, मेसी एंड कंपनी का हजारों फैंस ने किया भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें

FIFA World Cup 2022: कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup Victory) जीत कर अर्जेंटीना (Argentina Team) की टीम स्वदेश लौट चुकी है। मंगलवार को अर्जेंटीना पहुंची कप्तान लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के नेतृत्व वाली विजेता टीम का भव्य स्वागत किया गया।

Akhilesh
अपडेटेड Dec 20, 2022 पर 19:07
FIFA 2022: फीफा वर्ल्ड कप जीत कर स्वदेश लौटी अर्जेंटीना की टीम, मेसी एंड कंपनी का हजारों फैंस ने किया भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें

FIFA World Cup 2022: एयरपोर्ट पर ट्रॉफी के साथ उतरते हुए मेसी और कोच सहित पूरी टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी संख्या में फैंस मौजूद रहे, जिन्होंने जोरदार तरीके से अपनी वर्ल्ड चैम्पियन टीम का स्वागत किया।

FIFA World Cup 2022: विजेता टीम के खिलाड़ियों ने ओपन बस से फैंस को ट्रॉफी दिखाई। बस पर 'चैंपियंस ऑफ द वर्ल्ड' लिखा था। कप्तान मेसी की अगुवाई में टीम ने फ्रांस को फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में 4-2 (पेनल्टी शूटआउट) में मात देकर इतिहास रचा था।

FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना की टीम ओपन-टॉप बस में अपने फैंस के साथ जश्न मना रही थी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। राजधानी ब्यूनस आयरस में अर्जेंटीना के झंडे लहरा रहे थे। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए फैंस उत्सुक थे।

FIFA World Cup 2022: कप्तान लियोनेल मेसी हाथ में विजेता ट्रॉफी लिए फ्लाइट से बाहर निकले और लोगों का अभिवादन किया। मंगलवार सुबह अर्जेंटीना के खिलाड़ी राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां हजारों की संख्या में लोग अपने वर्ल्ड चैम्पियन का स्वागत करने के लिए तैयार थे।

FIFA World Cup 2022: कप्तान लियोनेल मेसी के नेतृत्व में टीम के सभी सदस्य अर्जेंटीना की राजधानी में फ्लाइट से उतरते वक्त मुस्कुरा रहे थे। खिलाड़ियों के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया गया था। अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की एक झलक पाने के लिए आधी रात में ही हजारों फैंस कतार में खड़े थे।

FIFA World Cup 2022: दक्षिण अमेरिकी देश 36 साल बाद रविवार को एक रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर फिर से विश्व चैंपियन बन गया। अर्जेंटीना ने 1986 के बाद पहली बार कोई फीफा वर्ल्ड कप जीता है, जबकि यह उसका तीसरा वर्ल्ड कप है। खास बात यह है कि ये लियोनेल मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप था।

FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना पिछले 20 साल में खिताब जीतने वाली पहली गैर-यूरोपीय टीम है। अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे मेसी ने भी इस जीत के साथ वर्ल्ड विजेता का ताज अपने सिर सजाने का सपना पूरा कर लिया।

FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना से करीब 40,000 लोग फाइनल मैच देखने कतर गए थे। कईयों को तो टिकट नहीं मिला, लेकिन उत्सव में शामिल होने के लिए सभी दुख और निराशाओं को हवा में फेंक दिया।

FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना की जीत के बाद भारत के कई राज्यों में भी जश्न मनाया जा रहा है। कोलकाता से लेकर केरल और गोवा तक भारतीय फुटबॉल के दीवानों ने अर्जेंटीना की फीफा वर्ल्ड कप में जीत पर जमकर जश्न मनाया।

FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना की टीम के खिलाड़ी सभी देशवासियों और फुटबॉल फैंस के साथ 36 साल बाद मिली जीत का जश्न मना रहे हैं।

Akhilesh

Tags: #FIFA World Cup 2022

First Published: Dec 20, 2022 7:07 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें