Get App

Yearender 2023: इन 24 किताबों ने मचाया इस साल तहलका, एक बार पढ़ लीं तो बदल जाएगी जिंदगी

Yearender 2023 Best Books: अगर आप भी किताबें पढ़ने को शौकीन हैं और इस साल की बेहतरीन रचनाओं को पढ़ना चाहते हैं। तो पेश है इस साल के सबसे कमाल के लेखकों की रचान। इस साल रिलीज हुई ये 24 किताबें आपका जीवन और समाज को लेकर नजरिए को ही बदल देंगी। इन किताबों में ह्युमन इमोशन के साथ साथ समाज के गंभीर पहलुओं को छुआ गया है। इस लिस्ट में कई अवॉर्ड विनिंग लेखकों की नई रचनाएं भी शामिल हैं।

MoneyControl News
अपडेटेड Dec 18, 2023 पर 16:01
Yearender 2023: इन 24 किताबों ने मचाया इस साल तहलका, एक बार पढ़ लीं तो बदल जाएगी जिंदगी

Age of Vice by Deepti Kapoor: जनवरी में रिलीज की गई इस थ्रिलर पूरी दुनिया में तहलका मचाया। दीप्ति ने तीन आदमियों और एक औरत की जिंदगी को अमीरी और गरीबी की रेखा से परे 21वीं सदी के भारत में दिखाया है। कैसे एक रात उनकी किस्मत बदल देती है।

Quarterlife by Devika Rege: क्या होता है जब एक वॉल स्ट्रीट का कंसल्टेंट इंडिया वापिस आता है। न्यू इंग्लैंड से निकलकर जब वो मुस्लिम बहुल झोपड़पट्टी में लोगों को पढ़ाने के लिए पहुंचता है। पॉलिटिक्स और फैमिली के बीच की जद्दोजहद में पिसता हुआ एक आदमी। देविका के इस कमाल के डेब्यू में मिलेनियल इंडिया की एक झलक मिलती है।

Sakina’s Kiss by Vivek Shanbhag: घचर घोचर की सफलता के बाद विवेक शानभाग की लिखी किताब आठ सालों के बाद अब इंग्लिश में भी उतनी ही पॉपुलर हो गई है। कहानी का नायक वेंकट एक मिड लेवल एग्जीक्यूटिव पत्नी और बेटी के बीच में फंसा हुआ है। एक दिन उसकी बेटी गायब हो जाती है और फिर एक आदमी का जीवन गैंगस्टर्स, पुलिस, नेताओं, जर्नलिस्ट से होकर बेटी तक पहुंचने में चला जाता है।

This Is Salvaged by Vauhini Vara: भारतीय मूल की कनाडा-अमरिकी लेखिका वौहिनी वारा का डेब्यू नॉवेल The Immortal King Rao पुलित्जर के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ था। वहीं इस साल उनकी लिखी किताब महिलाओं, क्लाइमेट चेंजस रिलेशनिशिप, इंटीमेसी जैसे कई विषयों पर बेस्ट दस छोटी कहानियों का संग्रह है।

The Covenant of Water by Abraham Verghese: अमरीकी फिजिशियन और लेखर अबराहम ने पहली किताब 2009 में कटिंग फॉर स्टोन लिखी थी। वहीं उनकी The Covenant of Water सस्पेंस, एनाटॉमी के नॉलेज और थ्रिल से भरपूर है।

Assassin by KR Meera: J Devika ने इस किताब को इंग्लिश में ट्रांसलेट किया है। एक महिला की मौत से जुड़ी ये कहानी परत दर परत दिखाती ही कैसे दुनिया के शैतान उनकी इस मौत के जिम्मेदार होते हैं। ये महज एक आम मौत नहीं बल्कि एक हत्या है।

Fire Bird by Perumal Murugan: मुरुगन की फायर बर्ड को 2023 का जेसीबी प्राइज दिया गया है। ये कहानी है मुथु की जो इस दुनिया की एग्जिस्टेंस और परमानेंस के सवालों को जवाब खोज रहा है। पुरानी कहानी सामाजिक व्यवस्था से लड़ते मुथु के इमोशंस के ईर्द-गिर्द बुनी गई है।

The Best Possible Experience: Stories by Nishanth Injam: तेलंगाना निवासी अमेरिकी निशांत निजाम की ये डेब्यू किताब है। इस किताब में ग्रीन कार्ड के लिए शादिया, माता-पिता को खो देना, प्रवास करना और घर की खोज पर फोकस किया गया है। निशांत की ये कहानियां अंत भला तो सब भला के कॉन्सेप्ट को चैलेंज करती हैं।

The Light At the End Of The World by Siddhartha Deb: नई दिल्ली का AQI लगातार नई परेशानियां पैदा कर रहा है। लेखर ने भारत के इतिहास को भविष्य में पॉल्यूशन की वजह से हो सकने वाली संभावनाओं पर बात की है। नोटबंदी, सीक्रेट डिटेंशन सेंटर, राष्ट्रवाद को लेकर जारी हिंसा जैसे मुद्दे इसमें उठाए गए हैं। संक्षेप में कहें तो कल, आज और कल पर बात की गई है।

Western Lane by Chetna Maroo: 2023 के बुकर के लिए सिलेक्ट की गई ये किताब देश के खेल के प्रति उत्साह को दिखाती है। कहानी की हीरोइन गोपी 11 साल की उम्र से स्कवाश खेल रही है। मां के जाने के बाद ये खेल ही उसकी जिंदगी बन जाता है। कहानी फैमिली और लंदन में जिंदगी के ताने-बाने पर बुनी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें