Get App

Hug Day 2024: लोगों ने बनाए हैं ये अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कहां आयोजित होती है Hug Marathon

Hug Day 2024: 12 फरवरी को पूरी दुनिया सबसे प्यारे इमोशन, हग को सेलिब्रेट करेगी। ये है ही इतना जादुई कि 21 जनवरी को अमेरिका में नेशनल हगिंग डे भी इसे प्रमोट करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। लोगों ने इस प्यार भरे एक्सप्रेशन के भी कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। आइए जानते हैं कि किसके नाम हैं सबसे ज्यादा हग का रिकॉर्ड-

MoneyControl News
अपडेटेड Feb 12, 2024 पर 07:30
Hug Day 2024: लोगों ने बनाए हैं ये अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कहां आयोजित होती है Hug Marathon

एक मिनट में सबसे ज्यादा  Hug करने का रिकॉर्ड 2014  में Carrie Bickmore ने बनाया था। ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली Carrie ने एक लाइन में खड़े 77 लोगों को 60 सेकंड के भीतर हग किया था।

7 मई 2010 को कनाडा में कुछ स्टूडेंट्स ने एक हग इवेंट ऑर्गेनाइज किया था। इस इवेंट में 10000 लोगों ने एक साथ हग कर सबसे बड़े ग्रुप हग का रिकॉर्ड बनाया था।

2012 में पेरू में वेलेंटाइन डे बेहद खास रहा। इस दिन सबसे ज्यादा संख्या में कपल्स ने इकट्ठे होकर हग किया और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया था। इस दिन 5,369 कपल्स ने हग किया था।

Supernatural में काम कर चुकीं एक्ट्रेस Misha Collins एक बार लोगों को ऑनलाइन हग की तस्वीरें भेजने के लिए मनाया था। उन्हें पूरी दुनिया के कोने-कोने से लोगों ने अपनी तस्वीरें भेजी थी। उन्होंने 2013 में 1,08,121 फोटोज की एक एल्बम इससे तैयार की थी। उनके नाम सबसे ज्यादा हगिंग फोटोज की एल्बम बनाने का रिकॉर्ड है।

MoneyControl News

First Published: Feb 12, 2024 7:30 AM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें