Republic Day 2023: भारतीय सेना कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान 'स्वदेशी' का संदेश देगी। परेड में प्रदर्शित किए जाने वाले सभी सैन्य हथियार एकदम स्वदेशी यानी मेड इन इंडिया होंगे। एक अधिकारी ने कहा कि इस बार झांकियों का मूल मंत्र भारत की समृद्ध विरासत को दर्शाना है।
Republic Day 2023: रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 21 बंदूकों की सलामी भी भारत में बनी 105 MM की इंडियन फील्ड गन्स से दी जाएगी। इन बंदूकों ने ब्रिटिश काल के 25 पाउंडर गन्स की जगह ली है जिनका इस्तेमाल द्वितीय विश्वयुद्ध में हुआ था। गणतंत्र दिवस पर पहली बार इनका उपयोग होगा।
Republic Day 2023: स्वदेशी रूप से निर्मित हथियार सिस्टम्स में Nag एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल और आकाश एयर डिफेंस मिसाइल शामिल होंगे। अन्य स्वदेश निर्मित हथियारों में MBT अर्जुन, K-9 वज्र हॉवित्जर और क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल शामिल होंगे।
Republic Day 2023: परेड के दौरान भारतीय सशस्त्र बल हॉर्स शो, खुकुरी डांस, गतका, मल्लखंब, कलरीपयट्टू, थांग-टा, मोटरसाइकिल डिस्प्ले, एयर वारियर ड्रिल, नेवी बैंड और मार्शल आर्ट आदि का प्रदर्शन करेंगे।
Republic Day 2023: इस साल पहली बार मिस्र की सैन्य टुकड़ियों और अग्निवीरों को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया जाएगा। साथ ही पाकिस्तान की मरुस्थली सीमा की रक्षा में तैनात महिला सैनिकों को बीएसएफ की ऊंटों वाली टुकड़ी में शामिल किया जाएगा।