Forest Fires Reasons: ओडिशा में विभिन्न जिलों में 142 स्थानों पर जंगलों में भीषण आग लगी हुई है, जो देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है। राज्य में अक्टूबर से बारिश नहीं हुई है।
Forest Fires Reasons: फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (FSI) के आंकड़ों के अनुसार, देशभर से आग लगने की 391 सक्रिय घटनाएं दर्ज की गई हैं। इस मामले में ओडिशा शीर्ष पर है, जहां 142 जगह आग लगी हुई है।
Forest Fires Reasons: ओडिशा के बाद छत्तीसगढ़ में 58, आंध्र प्रदेश में 48, तेलंगाना में 37, झारखंड और कर्नाटक में 32-32 और महाराष्ट्र में 15 जगह आग लगी हुई है। कई अन्य राज्यों में भी दावानल की घटनाओं की सूचना मिली है लेकिन इनकी संख्या कम है।
Forest Fires Reasons: जंगल में आग प्राकृतिक कारणों से शुरू हो सकती है जैसे कि आकाशीय बिजली गिरना या जब तेज हवा के दौरान सूखे पेड़ की शाखाएं एक दूसरे से रगड़ती हैं।
Forest Fires Reasons: आग का कारण मानव जनित भी हो सकता है, जब कोई सिगरेट और बीड़ी के जले हुए टुकड़ों को सूखे पत्तों पर फेंक देता है। वहीं, जंगल की आग के तेजी से और दूर तक फैलते के तीन मुख्य कारण ईंधन, मौसम और टोपोग्राफी है।
Forest Fires Reasons: FSI के आंकड़ों में कहा गया है कि ओडिशा के 30 में से 12 जिलों में जंगल में आग लगने की घटनाएं हुईं। मयूरभंज जिले में जंगल में आग लगने की सबसे अधिक घटनाएं सामने आईं।
Forest Fires Reasons: मयूरभंज जिले में ही सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान स्थित है। कोरापुट, मल्कानगिरि, नानारंगपुर, नुआपाड़ा, सुंदरगढ़, कंधमाल, गजपति, गंजाम, खुर्दा, क्योंझर और कटक जिलों से भी ऐसी घटनाओं की सूचना है।
Forest Fires Reasons: जानकारों का कहना है कि यह गर्मियों की शुरुआत है और राज्य में जंगल में आग लगने की काफी घटनाएं होती हैं। हम बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं क्योंकि आगे हालात और खराब हो सकते हैं। अक्टूबर के बाद से बारिश नहीं होने से लंबा सूखा पड़ा है।
Forest Fires Reasons: मौमस विभाग ने इस सप्ताह देश के कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिससे लंबे समय से पड़े सूखे के कारण जंगल में लगी आग बुझाने में मदद मिल सकती है।