Get App

Miss World 2024: दिल्ली में ओपनिंग सेरेमनी में दिखाई दीं Sini Shetty, बनारसी साड़ी में बढ़ाया देश का मान

Miss World 2024: 71वें मिस वर्ल्ड ब्यूटी पैजेंट की अनाउंसमेंट हो गई है। दिल्ली में हुई ओपनिंग सेरेमनी में 115 हसीनाओं ने हिस्सा लिया। ऐसे में भारत को रिप्रेजेंट कर रहीं Sini Shetty ने बनारसी साड़ी में अपना इंट्रोडक्शन पूरा किया। 22 साल की सिनी शेट्टी मुंबई, महाराष्ट्र की रहने वाली हैं।

Kamna Lakaria
अपडेटेड Feb 21, 2024 पर 10:46
Miss World 2024: दिल्ली में ओपनिंग सेरेमनी में दिखाई दीं Sini Shetty, बनारसी साड़ी में बढ़ाया देश का मान

दिल्ली के अशोक होटल में दुनियाभर से आईं 115 हसीनाओं ने अपने देश का मान बढ़ाया। सिनी शेट्टी ने ऐसे में 2.2 लाख की बनारसी साड़ी पहनी।

सिनी शेट्टी ने खूबसूरत तस्वीरों को इंस्टा पर शेयर करते हुए लिखा कि भारत की हेरिटेज मिस वर्ल्ड स्टेज पर गर्व के साथ एक साड़ी में समेटा है। ये मैं हूं, इंडिया।

सिनी ने अपनी इन तस्वीरों के साथ बताया कैसे साड़ी भारत के रिच कल्चर को और अंदर तक फैले ट्रेडिशंस को दर्शाती है। साड़ी हमारी पहचान है। सिनी की इस साड़ी को जयंति रेड्डी ने डिजाइन किया था।

सिनी ने अपनी साड़ी लुक को सॉफ्ट कर्ल्स, कई तरह के कीमती जेवर, मांगटीका, चूड़ियों के साथ कंप्लीट किया। रक्षा सिंह ने सिनी को इस खास इवेंट के लिए स्टाइल किया था।

रेड सिल्क बनारसी साड़ी की कीमत डिजाइनर की वेबसाइट पर 2,25,900 है। मिस इंडिया 2022 रह चुकीं सिनी शेट्टी पर भारत की निगाहें जमी हुई हैं। आखिरी बार भारत ने मिस वर्ल्ड का खिताब  2017 में जीता था। मानुषी के बाद सिनी से भारतीयों की उम्मीदें बंधी हुई हैं।

Kamna Lakaria

First Published: Feb 21, 2024 10:46 AM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें